छात्रा प्रतिमा वर्मा और नवीन कुमार ने किया नाम रोशन, मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां
बाराबंकी 30 अप्रैल (आरएनएस)। आईसीएसई दसवीं और आईएससी बारहवीं के परीक्षा परिणाम जारी होते ही जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। गुरूवार को दोपहर मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से जैसे ही परिणाम सामने आए, घरों और विद्यालयों में जश्न शुरू हो गया। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां साझा की। बता दें कि इस साल भी श्री साईं इंटर कॉलेज, शुक्लाई कैंपस के छात्र छात्राओं ने आईसीएसई दसवीं और आईएससी बारहवीं के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। जहां आईएससी 12वीं कक्षा की छात्रा प्रतिमा वर्मा ने 98.75 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान अपने नाम करके इतिहास रच दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विद्यालय के होनहार छात्र आर्य जायसवाल ने 97.75 प्रतिशत, आयुषी रावत ने 91.50 प्रतिशत, गरिमा सिंह ने 90.25 प्रतिशत, दिशा वर्मा ने 88.25 प्रतिशत ने अंक हासिल किए। वहीं आईसीएसई में 10वीं कक्षा के छात्र नवीन कुमार ने 92.60 प्रतिशत, संस्तुति ने 92 प्रतिशत, निहाल ने 91.80 प्रतिशत, रिचा चतुर्वेदी ने 90 प्रतिशत, समृद्धि ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम नोशन किया। एक ही स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा शानदार प्रदर्शन करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। श्री साईं इंटर कॉलेज, शुक्लाई कैंपस के प्रबंधक डी.के. वर्मा ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, नियमित अध्ययन और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम है। 10वीं और 12वीं के परिणाम में श्री साईं इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक डी.के. वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आगे कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। ये विद्यार्थी आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं।
बाक्स
किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन
बाराबंकी। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में हर वर्ष की तरह इस बार भी किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा। आनंद भवन स्कूल और श्री सांई इंटर कॉलेज के बाद हाईस्कूल की टॉपर्स सूची में इस विद्यालय के मेधावियों ने प्रमुख स्थान हासिल कर जिले में अपनी पहचान मजबूत की है। हाईस्कूल के परिणामों में आयुष कुशवाहा ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं प्रभजोत ने 92.60 प्रतिशत और वरुण सोनी ने 90.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट के परिणामों में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गौरव जैन ने 93.25 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि आसिया अंसारी ने 89.75 प्रतिशत, इमरा ने 89.50 प्रतिशत और रिया तिवारी ने 88.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्रों की इस सफलता पर प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम बताया। छात्रों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर विद्यालय को जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शामिल कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

