बाराबंकी 30 अप्रैल (आरएनएस)। भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में संत कवि बाबा बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हरख (बाराबंकी) में आयोजित रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का तीसरे दिन सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य प्रशिक्षक राम आसरे (लीडर ट्रेनर, स्काउट बाराबंकी) द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल द्वारा बताए गए 6 व्यायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही ध्वज शिष्टाचार, ईश प्रार्थना एवं स्काउट झंडा गीत का भी आयोजन हुआ। सहायक प्रशिक्षक आदर्श कुमार (हिमालय वुड बैज) ने प्रतिभागियों को टेंट निर्माण एवं आपातकालीन परिस्थितियों में लाठी-डंडे व बांस की सहायता से पुल बनाने का प्रशिक्षण दिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने बिना बर्तन के भोजन निर्माण कर अपनी कौशल क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को सेवा भाव बनाए रखते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया तथा संत कबीर के दोहों के माध्यम से गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। रेंजर्स प्रभारी विजय लक्ष्मी यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन किया एवं प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर श्रीमती रेनू मौर्य, धर्मवीर, शशिकांत, जयप्रकाश पटेल, शिप्रा राय, अखिलेश राय, सुनील कुमार, अजीत कुमार सिंह, रामलाल, विनोद सिंह यादव एवं समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रियंका, अंजू सैनी, चंद्र प्रभा गौतम, नेहा गौतम, अस्मिता वर्मा, स्वाति सिंह, श्रद्धा गुप्ता, आनंद राज साहू, अंकुल, चांद मोहम्मद, गोपेश यादव सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

