मैन ऑफ़ द मैच चुने गए आकर्षित वर्मा, प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट बने देश दीपक भारती
बाराबंकी 30 अप्रैल (आरएनएस)। सेंट्रल एकेडमी द्वारा आयोजित यू.के. ग्राउंड में बृहस्पतिवार को चौथे दिन विद्यालय के डायरेक्टर हरीश पांडे एवं प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। यह मैच सेंट्रल एकेडमी इंदिरा नगर एवं सेंट्रल एकेडमी बाराबंकी के मध्य खेला गया। सेंट्रल एकेडमी इंदिरा नगर ने टॉस जीत कर बॉलिंग करने का निर्णय लिया बीस ओवर के मैच में सेंट्रल एकेडमी बाराबंकी ने 178 रनों का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया। इसके पश्चात बैटिंग करने के लिए सेन्ट्रल एकेडमी इंदिरा नगर की टीम उतरी जो अथक प्रयास के पश्चात् बीस ओवर खेलने के बाद सात रनों से पराजित हो गयी। इस भव्य मैच में मैन ऑफ़ द मैच आकर्षित वर्मा को चुना गया, बेस्ट बॉलर मंगल सिंह को चुना गया, बेस्ट सिक्सर देश दीपक भारती को चुना गया, प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट देश दीपक भारती को चुना गया, बेस्ट बैट्स मैन आकर्षित वर्मा को चुना गया। उपरोक्त खिलाडिय़ों को विद्यालय के डायरेक्टर हरीश पांडे द्वारा सम्मान जनक धनराशि का चेक देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं अन्य खिलाडिय़ों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संकल्प, आराध्य, शिवांश बिष्ट, हर्ष कुमार, युवराज, ध्रुव सिंह, प्रबल मिश्रा, वाईस कैप्टेन आशुतोष सहित सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को विद्यालय के चेयरमैन डॉ संगम मिश्र, डायरेक्टर हरीश पांडे, प्रशासिका वीना पांडे, राणजी ट्रॉफी इंडिया-ए के खिलाड़ी ओबैद कमाल, प्रधानाचार्य सेन्ट्रल एकेडमी इंदिरा नगर डी.पी. सिंह, प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने बधाई दी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बैजनाथ मिश्र, मिथिलेश मिश्रा, रोहित चतुर्वेदी, सर्वेश तिवारी, विकास राय, शिवम गुप्ता, रवि प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी बैजनाथ मिश्रा, विद्यालय के कोच राकेश पाल, जुबिन जॉय, सरिता यादव, अश्वनी कुमार वर्मा, हिमांशु कुमार, ऑम्पायर निशांत सिंह, रोहन यादव, स्कोरर अनिल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

