प्त एनएसईएफआई सस्टेनेबल एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री भारत को नेट ज़ीरो अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एक साझा मंच के रूप में उभरेगा
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आरएनएस)। नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) ने आज अपने संगठनात्मक ढांचे में एक अहम बदलाव का ऐलान किया है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए, संस्था ने अपनी नई सहायक इकाई एनएसईएफआई सस्टेनेबल एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री की शुरुआत की है। यह पहल एनएसईएफआई के उस बदलाव को दर्शाती है, जिसमें वह अब केवल सौर ऊर्जा तक सीमित न रहकर, देश के व्यापक और इंटीग्रेटेडडीकार्बोनाइजेशन एजेंडे पर काम करेगा। नई सहायक इकाई के माध्यम से एनएसईएफआई अब अपनी पहुंच को सौर ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण (शॉर्ट और लॉन्ग ड्यूरेशन) और रिन्यूएबल मैन्युफैक्चरिंग से आगे बढ़ाते हुए ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य ग्रीन मॉलिक्यूल्स जैसे उभरते क्षेत्रों तक विस्तारित करेगा। इसके साथ ही, यह इकाई उद्योग और मोबिलिटी सेक्टर में डीकार्बोनाइजेशन पर भी विशेष ध्यान देगी, जिससे भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा । अब एनएसईएफआई सस्टेनेबल एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री के गठन के साथ, बिजली और कृषि क्षेत्रों में अपने मौजूदा प्रयासों को उद्योग और मोबिलिटी के नए फोकस क्षेत्रों के साथ जोड़ते हुए एक समेकित मंच तैयार करेगा। इसका उद्देश्य भारत को नेट ज़ीरो अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से अग्रसर करना है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

