कोरबा, 30 अप्रैल 2026 (आरएनएस) —कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जब पुलिस खुद गांव की चौपाल तक पहुंची तो माहौल ही बदल गया, “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत करतला थाना पुलिस ने ग्राम कुदमुरा में चलित थाना लगाकर सीधे जनता से संवाद किया और करीब 70 ग्रामीणों, ग्राम रक्षा दल के सदस्यों, कोटवारों और समाज प्रमुखों के बीच बैठकर जागरूकता का बड़ा संदेश दिया, इस दौरान पुलिस ने साफ किया कि अब अपराध के खिलाफ लड़ाई सिर्फ थानों में नहीं बल्कि गांव-गांव में लड़ी जाएगी, कार्यक्रम में भले ही ग्रामीणों ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन पुलिस ने मौके पर ही लोगों की बातें सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि हर छोटी सूचना भी कार्रवाई का आधार बन सकती है, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर ठगी के नए तरीकों, महिला सुरक्षा के अहम पहलुओं, नशे के दुष्परिणाम और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खतरे को बेहद सरल और प्रभावी तरीके से समझाया, लोगों को बताया गया कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है और समय पर दी गई सूचना कई अपराधों को होने से पहले रोक सकती है, यह पूरा अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर लगातार ऐसी पहलें की जा रही हैं, चलित थाना कार्यक्रम के जरिए पुलिस अब सीधे जनता के बीच पहुंचकर भरोसा कायम कर रही है और अपराध के खिलाफ साझेदारी बना रही है, अंत में पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें—क्योंकि अब सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की असली ताकत है, और बहरहाल साफ है कि कोरबा में कानून अब सिर्फ व्यवस्था नहीं बल्कि जागरूकता का आंदोलन बन चुका है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

