सीतापुर 1 मई (आरएनएस)। कस्बा महमूदाबाद के सरावगी टोला निवासी 31 वर्षीय प्रबल जैन की लखनऊ में हुई दर्दनाक मौत ने पूरे कस्बे को गमगीन कर दिया। गुरुवार रात, आईपीएल मैच के दौरान सट्टे में भारी रकम हारने के बाद प्रबल ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सबसे मार्मिक बात यह रही कि यह कदम उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बात करते-करते ही उठा लिया। प्रबल जैन, पुत्र उमेश जैन, कभी महमूदाबाद के संपन्न व्यापारियों में गिने जाते थे। कस्बे के मुख्य चौराहे पर उनका कपड़े का शोरूम था और अच्छी-खासी संपत्ति के मालिक थे। लेकिन आईपीएल सट्टेबाजी की लत ने धीरे-धीरे सब कुछ छीन लिया। कर्ज बढ़ता गया, हालात बिगड़ते गए और अंतत: उन्हें अपना शोरूम तक बेचना पड़ा। इसके बाद वह पत्नी के साथ लखनऊ में किराए के फ्लैट में रहने लगे, जहां वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे। गुरुवार रात आरसीबी और गुजरात के बीच मैच चल रहा था। इसी दौरान प्रबल ने बड़ी रकम दांव पर लगा दी और हार गए। टूट चुके प्रबल ने पत्नी शिवानी को फोन किया। फोन पर वह फूट-फूट कर रो रहे थेकृ”मैं बहुत कुछ हार गया हूं3″ पत्नी उन्हें समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन शब्द खत्म हो गए और अचानक फोन कट गया। उसी पल प्रबल ने बालकनी से छलांग लगा दी। नीचे गिरने की आवाज और लोगों की चीख-पुकार के बीच सब कुछ खत्म हो चुका था। परिवार की पृष्ठभूमि भी दर्द से भरी रही है। उनकी मां का दो साल पहले निधन हो चुका था, जबकि पिता करीब 15 साल पहले लापता हो गए थे, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं मिल सका। एक बहन है, जिसकी शादी झारखंड में हो चुकी है। इन हालातों में प्रबल ही परिवार की उम्मीद थे, लेकिन सट्टे की लत ने उन्हें भी छीन लिया। महमूदाबाद में जैसे ही खबर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी के चेहरे पर एक ही सवाल थाकृअगर वक्त रहते यह लत छूट जाती, तो शायद आज प्रबल जिंदा होते।
इनसेट
अधूरी रह गई प्रेम कहानी
प्रबल और शिवानी की मुलाकात इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और एक साल पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। नए जीवन की शुरुआत उम्मीदों से भरी थी, लेकिन गुरुवार रात एक फोन कॉल ने सब कुछ खत्म कर दिया। पत्नी की आवाज कानों में गूंजती रह गई3 और प्रबल हमेशा के लिए खामोश हो गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

