हरिद्वार,01 मई (आरएनएस)। मजदूर दिवस के अवसर पर जगजीतपुर स्थित मजदूर चौक पर जनअधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मजदूर अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की शुरुआत जोरदार नारेबाजी के साथ हुई। जिसका संचालन मोहम्मद जोक ने किया। इस अवसर पर ओमपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक मई का दिन मजदूरों के संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन के अधिकार के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था, जिसके बाद उन्हें ये अधिकार मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में लागू किए जा रहे चार लेबर कोड के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से चारों लेबर कोड को वापस लेने, मजदूर आंदोलनों का दमन बंद करने और नोएडा में गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग की। कार्यक्रम में विकास बेनीवाल, रामविलास पासवान, राजेश, रोहित बुली, संजीत सहित कई मजदूर साथी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

