हरिद्वार,01 मई (आरएनएस)। कनखल स्थित गौतम फार्म में ऊं आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, योगी रजनीश, अर्चना शर्मा, दीप्ति सिंह, शिवम भारद्वाज, ओश्विन शर्मा और सेजल अरोड़ा ने किया। प्रतियोगिता में डीपीएस रानीपुर, डीपीएस दौलतपुर, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, एंजल्स एकेडमी, धूम सिंह मेमोरियल और मां आनंदमयी स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा मेरठ, सहारनपुर, ऋषिकेश, रुड़की और लक्सर से भी प्रतिभागियों की भागीदारी रही। इस प्रतियोगिता को ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योग और सूर्य नमस्कार जैसी विभिन्न श्रेणियों में आयोजित किया गया। पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

