देहरादून,01 मई (आरएनएस)। राजपुर क्षेत्र में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी 17 साल की बेटी 27 अप्रैल को सुबह बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में किशोरी की तलाश के लिए दबिश दे रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

