देहरादून,01 मई (आरएनएस)। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की देहरादून शाखा ने शुक्रवार को सिक लाइन पर मजदूर दिवस मनाया। शाखा सचिव नरेश गुरुंग के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में शिकागो के शहीद मजदूरों को याद किया गया। सभा में वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा की। रेल कर्मचारी रविंदर कुमार ने कहा कि आज हम जिन सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं, वे शिकागो के शहीदों के बलिदान की देन हैं। राकेश नौटियाल ने बताया कि हमारे पूर्वजों के संघर्ष से ही काम के घंटे तय हो पाए हैं। सुहैल खान ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जबकि राजेंदर सिंह राठी ने युवाओं से हर आह्वान पर एकजुट होने की अपील की। राज केशरी और सुजीत ने रेलवे में निजीकरण से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। इस मौके पर मेहरबान सिंह, अनूप रावत, धारा मीणा, अजय रावत, अमित राणा, आर पी मीणा, अटल, राहुल चमोली, नसीब, प्रमोद कुमार, राजेंदर राणा, कृष्णा मीणा, पंकज वर्मा, सुगन, कुलदीप रतूड़ी, महेश कुमार और राजकुमार मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

