नई टिहरी,01 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जौनपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में आगामी सौ दिनों में शिविर आयोजित किए जाने है। सीएचसी थत्यूड़ की प्रभारी डॉ. मनीषा भारती ने लोगों से शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाकर लाभ उठाने की अपील की है। बताया कि शिविर में पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 14 वर्ष से ऊपर की महिला और पुरुषों के चेस्ट का निशुल्क एक्सरे किया जा रहा है। जांच के दौरान टीबी जैसे लक्षण दिखने पर संबंधित व्यक्ति के बलगम को जांच के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। अब तक क्षेत्र के अलमस, खट्ट, साबली, कांडी, मथलाऊं, बैट सहित 12 गांवों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा चुकी है। शिविर में गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों का वीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, एनसीडी स्क्रीनिंग आदि जांचें भी की जा रही है। निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। इस मौके पर मुकेश गुसाईं, ओम प्रकाश रमोला, राहुल सिंह, आंकाक्षा, अर्चना, रीना नेगी, मधु आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

