नई टिहरी,01 मई (आरएनएस)। ग्राम पंचायत सौंदकोटी में नशा मुक्त विवाह संपन्न कराने वाले नवदंपति को ग्राम समाज सुधार समिति की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति ने दुल्हन अंकिषा और दूल्हा अजय को सम्मानित कर उनकी पहल की सराहना की। सौंदकोटी गांव निवासी धर्म सिंह नेगी और अनीता देवी की बेटी अंकिषा का विवाह बीते दिन कॉकटेल मुक्त संपन्न हुआ। विवाह समारोह में शामिल मेहमानों को शराब नहीं परोसी गई। शराब नहीं संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि नशा मुक्त विवाह समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं और इससे नई पीढ़ी को बेहतर संदेश मिलता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंगल सिंह नेगी, वार्ड सदस्य कृष्णा नेगी, विनीता देवी, ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष सुजान सिंह आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

