नई टिहरी,01 मई (आरएनएस)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जिले में नशा उन्मूलन के लिए विशेष प्रचार वाहन को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। बौराड़ी स्थित गणेश चौक से नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सीएमओ डॉ. श्याम विजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। प्रचार वाहन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से चलचित्र दिखाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत अगले छह माह में यह वाहन जिले के 1049 ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष आशा रावत, ब्रह्माकुमारी के गढ़वाल संभाग निरीक्षक मेहर चंद, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, डॉ. रीना सिंह, कमल सिंह मेहर, सतीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

