चमोली,01 मई (आरएनएस)। नगर क्षेत्र में पार्किंग, यातायात, नाली, अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र रावत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गोपेश्वर के गैस गोदाम, पोखरी बैंड व चमोली बाजार में बनी पार्किंग को चालू किया जाए। गोपेश्वर नगर के भीतर एनएच की नालियों में लगी जालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं इनकी मरम्मत कराई जाए। पोखरी बैंड से कोठियालसैंण तक मार्ग संकरा होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए यहां यातायात पुलिस की तैनाती की जाए। गोपेश्वर में बस स्टैंड से पोस्ट ऑफिस तक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने, गोपेश्वर-मंडल मार्ग पर गंगोलगांव के पास कॉजवे के पास मार्ग को दुरुस्त किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

