चमोली,01 मई (आरएनएस)। बदरीनाथ हाईवे के पास उत्तरों में आया मलबा अभी तक नहीं हटाया गया है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने बताया कि बीते बरसात में पहाड़ी से भूस्खलन से मलबा हाईवे पर आ गया था। एनएचआईडीसीएल से लगातार मांग के बाद भी यह मलबा नहीं हटाया गया। चारधाम यात्रा शुरू होने पर अब यहां वाहनों का जाम लग रहा है। कैलाश खंडूड़ी ने अपर जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई करने और जल्द मलबा उठाने की मांग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

