चमोली,01 मई (आरएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही मधुमक्खियां अपने छत्तों और पेटियों में लौट आई हैं। कंड के मौनपालक मनोज नेगी ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण मधुमक्खियां उड़ जाती हैं और तापमान अनुकूल होने पर वे अपने पुराने ठिकानों पर लौट आती हैं। नेगी के अनुसार यदि मधुमक्खियों को सही तापमान दिया जाए तो वे छत्ता नहीं छोड़तीं। इसके लिए सही भोजन और क्वीन गेट का प्रयोग भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी मधुमक्खियों के कई झुंड नए ठिकाने की तलाश में उड़ रहे हैं। ये झुंड पेड़ों या चट्टानों पर अस्थायी रूप से बसेरा कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

