चमोली,01 मई (आरएनएस)। जसपुर-उज्ज्वलपुर मार्ग के आटागाड़ और जसपुर व आसपास की नदियों में बड़ी संख्या में मृत मछलियां मिल रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मछुआरे मछली पकडऩे के लिए भारी मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग कर रहे हैं जिससे पानी प्रदूषित हो रहा है और जलीय जीवों को नुकसान पहुंच रहा है। संदीप बहुगुणा, दिनेश चंद्र, भगवती प्रसाद, हरीश चंद्र ने कहा कि ब्लीचिंग पाउडर जलीय जीवों की मृत्यु का कारण बनता है। यह जल स्रोतों की गुणवत्ता बिगाड़कर मानव स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचा सकता है। उन्होंने नदियों और गदेरों में ब्लीचिंग पाउडर डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर धनपुर रेंज के रेंजर एनके नेगी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों की गश्त बढ़ाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

