चमोली,01 मई (आरएनएस)। गैरसैंण नगर पंचायत की ओर से नैनीताल हाईवे पर जीएमवीएन से गडोली पुल तक सिंगल आर्म लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटों के लगने से जहां अंधेरे की समस्या दूर होगी वहीं हाईवे से गुजरने वाले लोगों को यह आकर्षित भी करेगी। नगर पंचायत की ओर से इसकी निविदा जारी की गई है। नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र को लगातार सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत नपं की ओर से हाईवे के किनारे सिंगल आर्म लाइटें लगाई जा रही हैं। जीएमवीएन से गडोली पुल तक एक किमी में 72 लाइटें लगाई जाएगी जिसके लिए 82 लाख की निविदा जारी की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि नगर क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने के साथ सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि एक दो दिन के भीतर निविदा खोल दी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

