चमोली,01 मई (आरएनएस)। एक आभूषण की दुकान में एक महिला कुछ आभूषणों को चांदी का बताकर उसे बेचकर सोने का सामान लेना चाह रही थी। व्यापारी को आभूषणों के नकली होने का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस महिला को चौकी ले आई और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने इसमें कोई बड़ा गिरोह होने की आशंका जताई है। शुक्रवार को नगर के एक आभूषण की दुकान में महिला कुछ आभूषण लेकर आई। महिला ने व्यापारी को बताया कि आभूषण चांदी के हैं और वह उन्हें बेचकर सोने का सामान खरीदना चाहती है। व्यापारी को आभूषणों के नकली होने का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को चौकी ले आई। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि महिला पति के साथ यहां आई है और यह बागपत निवासी है। दोनों यहां क्यों आए हैं इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरी मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई बड़ा गिरोह न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

