श्रीनगर गढ़वाल,01 मई (आरएनएस)। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में इन दिनों टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में टाइफाइड के लक्षणों के साथ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। फिजीशियन डॉ. सौरभ समदर ने बताया कि बदलते मौसम, अनियमित खानपान और स्वच्छता में कमी टाइफाइड के मामलों के बढऩे की मुख्य वजह बन रही है। इन दिनों मरीजों में तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी, कमजोरी और भूख न लगना जैसे लक्षण आम तौर पर देखे जा रहे हैं। टाइफाइड को हल्के में लेना गंभीर हो सकता है। . समदर के अनुसार, टाइफाइड मुख्य रूप से दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन के सेवन से फैलता है। गर्मी में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और बिना उबाला पानी पीना संक्रमण का खतरा बढ़ा देता है। उन्होंने लोगों से साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने तथा बाहर के खाने से परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टाइफाइड में पूरा कोर्स करना बेहद जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होने से इनमें यह खतरा अधिक रहता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

