श्रीनगर गढ़वाल,01 मई (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सेलजा 6 मई से उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। कांग्रेस श्रीनगर मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी सेलजा 7 मई को श्रीनगर पहुंचेंगी। यहां वह जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वह उसी दिन श्रीनगर से सोनप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी। 8 मई को वह गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम जाएंगी और दर्शन करेंगी। वापसी में वह अगस्त्यमुनि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद गोपेश्वर, जोशीमठ, चंबा में भी कार्यकर्ताओं की बैठक। 11 मई को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

