खागा, फतेहपुर 3 मई (आरएनएस)। तहसील अन्तर्गत थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के नौबस्ता पुलिस चौकी नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रो उच्चारण उपरान्त विधि विधान से हवन पूजन प्रारम्भ किया गया। नौबस्ता पुलिस चौकी के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एंव हवन पूजन के साथ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। हवन पूजन में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों एंव समाज सेवियों ने क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की ईश्वर से कामना किया। मंदिर निर्माण के अगुवा थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार और समस्त स्टॉफ के सौजन्य से मंदिर का निर्माण कराया गया। इस मौके पर गोपी निषाद, रामनारायण, मोनू आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

