फतेहपुर 3 मई (आरएनएस)। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जरारा में बीमारी से तंग 70 वर्षीय वृद्ध ने गांव के बाहर खेत में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार जरारा गांव निवासी स्व0 सोनी यादव का पुत्र रामऔतार यादव टीबी की बीमारी से पीडि़त था। काफी इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा न मिला जिससे तंग आकर वृद्ध शनिवार की शाम घूमने के बहाने निकला और गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई को परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

