फतेहपुर 3 मई (आरएनएस)। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी के समीप दो दिन पूर्व बारात से लौट रही चार पहिया को बस ने टक्कर मार दिया था। जिससे पोल से टकरा कर कार खंती में जा पलटी जिससे दो की मौके में पर ही मौत हो गयी थी जबकि घायल किशोर ने शनिवार की शाम दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि तीन दिन पूर्व किशनपुर थाना क्षेत्र के अबकरपुर बड़वा में शादी समारोह से वापस लौट रही चार पहिया में बस ने टक्कर मार दिया था। जिससे शिवकरन व शिवम् की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि किशोर सानू पुत्र महेन्द्र पाल पासवान 15 वर्ष निवासी मनीपुर थाना गाजीपुर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। अनुज बाजपेई, सुखराज, अनूप बाजपेई व अन्य की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। शनिवार की शाम सानू ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

