फतेहपुर 3 मई (आरएनएस)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवलान में शनिवार की दोपहर जानवरों के लिए चारा लेने गये 60 वर्षीय वृद्ध का शव गांव के समीप स्थित नर्सरी के पास पुलिया के नीचे से पुलिस ने बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है।
जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी श्रीराम का पुत्र अमृत चन्द्र उर्फ अमृत लाल शनिवार की दोपहर जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था। काफी देर बीतने जाने के बाद जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग न लगा। रविवार की सुबह गांव के समीप स्थित नर्सरी पुलिया के नीचे से वृद्ध का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक पुत्र के अनुसार हो सकता है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से पिता की मौत हो गयी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

