*बारात जाने के लिए निकले भटक गये रास्ता
लालगंज, मीरजापुर। थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत लहंगपुर बाजार में बीती 2 मई की रात में संदिग्ध अवस्था में 2-3 युवक दिखाई दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने उनमें से एक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने छानबीन के बाद बताया की किसी बारात में जाते समय युवक भटक कर लहंगपुर पहुंच गए थे। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर बाजार में 2 मई की रात 2-3 की संख्या में संदिग्ध युवक आधी रात के समय दिखाई दिए। स्थानीय ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ करने लगे जिसमें से और युवक भाग गए लेकिन एक को पकड़ लिया गया। इसमें स्थानीय निवासी प्रभाकर द्विवेदी एडवोकेट ने पुलिस चौकी लहंगपुर को सूचना दे कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। अधिवक्ता प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विगत दिनों लहंगपुर चौराहे पर आभूषण व्यवसायी मोहन सेठ के यहां चोरी हुई थी। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है। आंधी रात में संदिग्धावस्था में युवकों को देख लोग भयभीत हुए और पुलिस को सूचना देने के साथ ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ कर लहंगपुर पुलिस चौकी को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस के लोग युवक को पुलिस चौकी लेकर गए। आधी रात के समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें युवक दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ ने बताया की युवक किसी बारात में जाते समय भटक कर लहंगपुर बाजार में आ गए थे, पूछताछ में युवक ने यह जानकारी दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

