:-विश्व हास्य दिवस पर विशेष योग शिविर का आयोजन।
गोण्डा 3 मई। रविवार को हास्य दिवस के अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को हंसी के माध्यम से मानसिक तनाव से मुक्त करना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को हास्य योग के विभिन्न अभ्यास कराए, जिनमें खुलकर हंसना, गहरी श्वास लेना और मन को हल्का करने की तकनीकें शामिल थीं। उन्होंने बताया कि हंसी न केवल मानसिक तनाव को कम करती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।
शिविर में योगाचार्य ने उपस्थित समस्त योग साधकों को सामूहिक रूप से हास्य योग का अभ्यास कराया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। शिविर में यह भी बताया गया कि नियमित रूप से हंसने और योग करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और व्यक्ति अधिक स्वस्थ एवं प्रसन्न रहता है।
अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने सभी से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में हंसी और योग को अपनाएं, ताकि स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें।
शिविर में अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल,मुकेश,राजेश,दीपक, अरिहंत जैन, अनमोल,ऋषभ, रचना, मेघा मोदी, साधना, रोशनी,नीलम,राशि, छवि, रुचि,नीतू, मीनू, बेनू,सीमा,सपना, वृंदा,श्वेता सहित अन्य जऩ उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

