रुड़की,03 मई (आरएनएस)। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के एक गांव में आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और घर में घुसकर मारपीट की कोशिश की है। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंडावली गांव निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात के समय दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उसके साथ बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें खींचने का प्रयास किया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी बाइक से आए थे और उन्होंने रात के समय उनके घर के दरवाजे पर हमला बोल दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार की सारी सीमाएं पार कर दीं। शोर शराबा होने पर और विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए। पीडि़ता ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

