रुड़की,03 मई (आरएनएस)। कांवड़ पटरी मार्ग पर मेंहवड़ और कलियर के बीच बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बुधवार को बहादराबाद निवासी दिलशाद अपनी बाइक से कांवड़ पटरी मार्ग से अपने घर लौट रहा था। वह मेंहवड़ और कलियर के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दिलशाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। ई-रिक्शा चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। लिस ने लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

