रुड़की,03 मई (आरएनएस)। ग्रामीण पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस मार्च को उसके पड़ोसी धर्म सिंह के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हो गया था। इस पर हमलावरों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया था। धर्म सिंह के द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह उस घटना का गवाह था। आरोप है कि जब इसकी जानकारी धर्म सिंह से विरोध करने वाले लोगों को हुई तो उन्होंने गवाही देने से रोका और रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 11 अप्रैल को दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और गवाही देने से रोकने की कोशिश की। इनकार करने पर उक्त लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर विश्वास, आयुष और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

