रुड़की,03 मई (आरएनएस)। क्षेत्र के गांव कोटवाल आलमपुर निवासी सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 अप्रैल की शाम उनका भाई अंकित रजवाहे के पास बाइक खड़ी कर कहीं गया था। इस बीच बाइक के पास तीन लोग पहुंचे और लॉक खोलकर बाइक चोरी कर ले गए। अंकित ने शोर मचाकर उनका पीछा किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चोरों की तलाश की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

