पिथौरागढ़,03 मई (आरएनएस)। नगर के लिंक रोड में युवा कल्याण विभाग व सत्यम इंस्टीट्यूट की ओर से अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति के युवक व युवतियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोडऩा व उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करना है। बताया प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, इंटरनेट व ईमेल का उपयोग, टाइपिंग स्किल्स व प्रोजेक्ट आधारित कार्यों का बारे में जानकारी दी जाएगी। बताया 18 से 40 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकते है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

