पिथौरागढ़,03 मई (आरएनएस)। नगर के समीप पपदेव में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने रबी फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग की गई। रविवार को एडीएम ने चयनित खेतों में ग्रामीणों के साथ मिलकर फसल की कटाई की। इस दौरान क्षेत्र का निरीक्षण कर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का भी जायजा लिया। एडीएम ने कहा कि कृषकों को अपनी फसलों का बीमा करना चाहिए,जिससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई संभव हो सके। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक विजय पंत, कविता गैड़ा, बीमा प्रतिनिधि भूपेश पाण्डेय सहित कृषक रेवती रावत, लक्ष्मी रावत, रवींद्र वर्मा, कुलदीप वर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

