पिथौरागढ़,03 मई (आरएनएस)। नगर में रविवार दिन में चली तेज अधड़ के कारण एक होटल की छत उखड़ गई है। रविवार को स्थानीय रेनू डसीला, मनोज डसीला, महेश डसीला ने बताया कि नगर में रविवार को दिन में दो से तीन बजे के बीच तेज अधड़ चली। जिस कारण स्थानीय चन्द्रकला दिगारी के दुमंजिला होटल की छत उखड़ गई है। बताया जिससे मकान के अन्दर लगी विद्युत तारों सहित अन्य चीजों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया घटना के समय कोई व्यक्ति होटल के अन्दर बैठा हुआ नही था। जिस कारण कोई बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची। छत के उखडऩे व होटल के अन्दर की विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से चन्द्रकला को नुकसान पहुंचा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

