सीतापुर 3 मई (आरएनएस)। लाल बाग स्थित शहीद उद्यान परिसर में हिंदी सभा के नरोत्तम सभागार में प्रख्यात साहित्यकार स्व. राम स्वरूप अवस्थी “रूप जी” की कनिष्ठ सुपुत्री अनुपमा अवस्थी की यात्रा-वृत्तांत आधारित पुस्तक मुक्तागिरि के देश में का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयंती दीक्षित एवं निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी शशि अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शशि अग्निहोत्री ने कहा कि यह कृति न केवल साहित्यिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाली भी है। उन्होंने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि पुस्तक पाठकों के बीच विशेष स्थान बनाएगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव कार्तिकेय मिश्र ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। वहीं बस्ती की जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना एवं आईएएस राहुल पांडेय ने भी बधाई संदेश प्रेषित किए। समारोह में पीसीएस सेवा-निवृत्त निरुपमा मिश्रा, एस.बी.एल. मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लेखिका को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजकुमार मिश्र, उदय प्रताप त्रिवेदी, देशराज पांडेय, कमलेश पांडेय, जी.एल. गांधी, झंकार नाथ शुक्ल, संदीप त्रिवेदी, लीना त्रिवेदी, अमी किरण अवस्थी, डॉ. मंजू अवस्थी, रामदयाल अवस्थी, नीरजा गुप्ता, मीनू पाठक, सुषमा मोहन पांडेय, रूपेश कुमार, प्रभात अग्निहोत्री, नीरज रस्तोगी, रवि कांत मिश्रा, शशि शुक्ला और नरेश मिश्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी सभा के महामंत्री रजनीश मिश्र ने किया, जबकि अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आशीष मिश्र ने की। अंत में वरिष्ठ साहित्यकार अरुण मिश्र ‘अवधÓ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्विति एवं कुमार कौस्तुभ मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

