– ब्लैकिंग के आरोपों से भड़के उपभोक्ता
सीतापुर 3 मई (आरएनएस)। सदरपुर थाना क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने उग्र रूप ले लिया। भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर न देने और ब्लैकिंग करने के आरोपों से नाराज उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर सदरपुर-बिसवां मार्ग जाम कर दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से यातायात ठप हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने 15 से 20 दिन पहले सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिली। आरोप है कि एजेंसी संचालक जानबूझकर सप्लाई रोककर सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा है। गुस्साए लोगों ने एजेंसी और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, हालांकि कुछ लोगों ने जिलाधिकारी के समर्थन में भी आवाज उठाई और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। प्रदर्शन में शामिल उपभोक्ता रामनरेश ने बताया कि एजेंसी के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे घर का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

