– घर में पसरा मातम
हरगांव/सीतापुर 3 मई (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के सेमरी मोतिमदपुर गांव में रविवार शाम पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया, जब 40 वर्षीय युवक ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रपाल मौर्या (40) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद इंद्रपाल ने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशें नाकाम रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि इंद्रपाल नशे का आदी था और आए दिन परिवार में मारपीट व गाली-गलौज करता था, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता था। इसी तनाव के चलते विवाद बढ़ा और उसने जहर खा लिया। झरेखापुर चैकी प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला कीटनाशक सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिवार सदमे में है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

