सीतापुर 3 मई (आरएनएस)। सकरन थाना क्षेत्र के बलबल पुरवा मजरा सुमरावां में शनिवार शाम अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, चैका नदी किनारे बिना अनुमति के मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही खनन में लिप्त लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और मामले की रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेज दी है। अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

