जौनपुर 4 मई (आरएनएस )। अध्यक्ष, उ0 प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा औद्योगिक क्षेत्र, सीडा, सतहरिया का निरीक्षण करते हुए सीबीडब्ल्यूटी0एफ0 मेसर्स आरएसबीएम डब्लयू तथा मेसर्स हॉकिन्स प्रा0 लि0 का निरीक्षण भी किया गया। सीबीडब्ल्यूटीएफ कीसमुचित लॉगबुक मेन्टेन न किये जाने तथा पृथक से इसके के संचालन हेतु एकाकी विद्युत मीटर स्थापित न होने के दृष्टिगत पर्यावरणीय अधिनियमों का उल्लंघन बताते हुए समुचित निर्देश जारी किये जाने हेतु क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित किया गया। मेसर्स हॉकिन्स प्रा0 लि0 प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि हॉकिन्स उद्योग का कुल क्षेत्रफल 22 हजार वर्गमीटर है तथा निर्माण लगभग 8 हजार वर्गमीटर में किया गया है। अध्यक्ष महोदय द्वारा उद्योग में प्लांटेशन के क्षेत्रफल की जानकारी चाही गई। तत्कम में वरिष्ठ महा प्रबन्धक श्री सौरभ एवं वरिष्ठ प्रबन्धक चिन्मय द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। तत्क्रम में अध्यक्ष द्वारा मेसर्स हॉकिन्स द्वारा रोपित किये वृक्षारोपड़ का राज्य बोर्ड द्वारा जारी की गई सहमति की वृक्षारोपड़ की शर्त 33 प्रतिशत के सत्यापन हेतु ऑडिट किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के उपरांत अध्यक्ष द्वारा इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, सतहरिया, एवं ईंट भ_ा निर्माता संघ, के साथ बैठक कर औद्योगिक इकाईयों द्वारा अधिक से अधिक वृक्षारोपड़ किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा अपील की गई कि किसी भी एनजीओ को संयुक्त रूप से अनुबंधित कर औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपड़ का कार्य प्रमुखता से किया जाये। इस अवसर पर निर्देशित किया गया कि प्रत्येक औद्योगिक इकाई के भू-भाग के क्षेत्रफल के 33 प्रतिशत भू-भाग पर वृक्षारोपड़ किया जाना सहमति शर्तों के अन्तर्गत प्राविधानित है। अत: औद्योगिक इकाईयों को सी0एस0आर0 के मद से वृक्षारोपड़ का कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यू0पी0सीडा के सहायक अभियन्ता को रोड साईड की खाली जमीन में प्लानटेशन कराये जाने हेतु सम्बंधित इण्डस्ट्री की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देशित किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी, उ0 प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी, रोहित सिंह, सीडा, सतहरियों, के सहायक अभियन्ता, सादिक, इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, सतहरिया, के अध्यक्ष बृजेश यादव एवं ईंट भट्टा निर्माता संघ, जौनपुर के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के लगभग 50 उद्योग प्रतिनिधि, जनपद-जौनपुर के ईट भ_ा प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

