जौनपुर 4 मई (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पांडुचेरी एवं केरला में विधानसभा चुनाव में दर्ज जीत पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पांडुचेरी एवं केरला के विधानसभा चुनाव में आए नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की राजनीति पर अटूट विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त कर 15 वर्षों के कुशासन को समाप्त किया है और असम में विकास की हैट्रिक लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है। पश्चिम बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर सोनार बांग्ला के संकल्प को चुना है। असम में सुशासन की निरंतरता पर जनता ने मुहर लगाई है। तमिलनाडु और केरल में हमारा बढ़ता जनाधार और पांडुचेरी में एनडीए की निर्णायक बढ़त दर्शाती है कि दक्षिण भारत में भी भाजपा अब एक सशक्त और अनिवार्य शक्ति बन चुकी है यह जीत कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और प्रधानमंत्री मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों को समर्पित है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि यह विजय हर उस कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है, जिसने बिना रुके, बिना थके पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया भाजपा जनता के विश्वास पर खरे उतरते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासÓ के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे हम विश्वास दिलाते हैं कि जिन राज्यों में पार्टी को जनादेश मिला है, वहां विकास की गति को और तेज किया जाएगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। परविंदर चैहान नीरज मौर्य अमित श्रीवास्तव देवी प्रसाद सिंह राजकेशर पाल धर्मेंद्र मिश्र राजेश गुप्ता दीपक सिंह घनश्याम यादव मेराज हैदर मनीष श्रीवास्तव अनिल गुप्ता पंकज श्रीवास्तव विकास ओझा श्रवण सिंह आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

