जौनपुर 4 मई (आरएनएस )। थाना गौराबादशाहपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक घायल अभियुक्त गिरफ्तार हो गया तथा दूसरा फरार हो गया अभियुक्त के कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार थाना गौराबादशाहपुर पुलिस रात्रि चोरसंड मोड हाईवे के पास अपराध रोकथाम पर वार्ता कर रही थी कि तभी मुखबीर द्वारा आकर बताया गया कि एक मोटर साईकिल से दो व्यक्ति आजमगढ की तरफ से हाईवे पकड़कर जौनपुर की तरफ आ रहे है जो किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे है। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के चोरसंड मोड हाईवे से रवाना होकर लिलहा मोड़ पर पहुचकर मोटर साईकिल सवार व्यक्तियो को रोकने का इशारा किया तो उक्त मोटर साईकिल पर सवार व्यक्तियो द्वारा पुलिस कर्मियो को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया तो मोटर साइकिल सवार मोड़कर भागने का प्रयास किये परन्तु मोटर साइकिल फिसलकर कर वही गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अजय यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी उडली थाना सरायख्वाजा बताया। घायल व्यक्ति से भागे हुए बदमाश के बारे में पूछा गया तो उसने अपने भागे हुए साथी का नाम अंकित यादव पुत्र मुन्ना लाल उर्फ विष्णु कुमार यादव निवासी दशरथा थाना गौराबादशाहपुर बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

