मेरठ 4 मई (आरएनएस)। शनिवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पिस्टल के पैसे के लेनदेन को लेकर हुई कपड़ा कारोबारी अमन की हत्या की घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने देर रात पुलिस की गिरफ्त से फरार होने की कोशिश की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी सूफियान पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है।
एसपी सिटी विनायक भोंसले ने बताया कि ऊंचा सद्दीक नगर निवासी 20 वर्षीय अमन लालकुर्ती पैंठ में कपड़ों की फेरी लगाता था। अमन ने अपने दोस्त सूफियान को एक पिस्टल 35 हजार में बेची थी। जिसमें पांच हजार के लेनदेन के विवाद को लेकर सूफियान और शम्मी ने शनिवार को घर के बाहर बैठे अमन के सिर से सटाकर गोली मार दी। रविवार की रात अस्पताल में अमन की मौत हो गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को सूफियान और शम्मी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी के लिए देर रात सूफियान को लेकर पुलिस नफीसा मस्जिद के पास स्थित एक खंडहर में पहुंची थी। जहां पिस्टल बरामद होते ही सूफियान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सूफियान पैर में गोली लगने से घायल हुआ। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया है। सीओ कोतवाली ने बताया कि आरोपी सूफियान इससे पहले वर्ष 2025 में फायरिंग की एक घटना में भी जेल जा चुका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

