मेरठ 4 मई (आरएनएस)। सोमवार की सुबह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पिल्लोखड़ी रोड पर एटूजेड बाजार और प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आसमान काले धुएं से भर गया और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग में लगभग 15 लाख के नुकसान की बात सामने आई है।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के राधने वाली गली निवासी इंतजार ने बताया कि उसने पिल्लोखड़ी रोड पर श्यामनगर में एक प्लॉट में टीनशेड डालकर एटूजेड के नाम से बिग बाजार बनाया हुआ है। जिसमें हर माल 99 रुपए में मिलता है। शोरूम के पीछे ही राधने वाली गली निवासी फरमान का प्लास्टिक का गोदाम है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे बिग बाजार और प्लास्टिक के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी विकराल थी कि दूर से ही ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। वहीं आसपास का इलाका काले धुएं से भर गया। घटना के चलते लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की छह गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शोरूम और गोदाम में लगी आग को बुझाया। इंतजार के मुताबिक आग में लगभग पांच लाख का माल जलकर खाक हो गया। वहीं, प्लास्टिक के गोदाम के मालिक फरमान का कहना है कि आग में उसका करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। प्रथम दृश्यता आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

