सेना को बदलती परिस्थितियों के अनुसार बदलना होगा- राजनाथ सिंह
प्रयागराज 4 मई (आरएनएस)। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम अब डिफेंस कॉरिडोर के रूप में नॉलेज कॉरिडोर विकसित करेंगे, ताकि जो ज्ञान है उसे भी बांटा जा सके, एक-दूसरे से सीखा जा सके। जिस तरह से प्रयागराज में नदियों का संगम होता है वैसे ही नार्थ टेक सिम्पोजियम में ‘रक्षा त्रिवेणी संगमÓ हुआ है। यहां वैज्ञानिकों, सैन्य रणनीतिकारों और उद्योग जगत का संगम हुआ है। कैंट स्थित कोबरा आडिटोरियम ने नार्थ टेक सिम्पोजियम 2026 का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को शुभारंभ किया।उन्होंने ईरान-अमेरिका युद्ध और यूक्रेन रूस युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अभी से ही किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना पड़ेगा, क्योंकि जिस तरह से दुनिया में युद्ध चल रहा है और तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है ऐसे में हम तकनीक के मामले में पीछे नहीं रह सकते। युद्ध तो सैनिकों से ही जीता जाता है लेकिन अपने सैनिकों को हमें तकनीक से लैस करना होगा।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मैं यहां ज्ञान और शक्ति का महाकुंभ देख रहा हूं और रक्षा त्रिवेणी संगम की थीम अपने शब्दों को चरितार्थ कर रही है। यह बदलाव का दौर है और इतिहास गवाह है जब नई क्रांति आती है तो बदलाव ले आती है अगर हम इस बदलाव के साथ नहीं रहे तो पीछे रह जाएंगे क्योंकि क्रांति उलट फेर करती है। संतुलन बिगड़ा है और अगर हमें शांति स्थापित करनी है तो बदलाव के साथ रहना होगा।
Óमौजूदा हालात को देखते हुए तकनीक को बढ़ाना होगाÓ
उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद परिस्थितियों बहुत तेजी के साथ बदली थी। जिनके पास उस वक्त तकनीक थी निश्चित तौर पर वह बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए हमें भी तकनीक को बढ़ाना होगा। आज कौन सी चीज कब हथियार बन जाए किसी को नहीं पता। ऐसे में हमें भी उसी स्तर की सोच रखनी होगी।
सेना को बदलती परिस्थितियों के अनुसार बदलना होगा। सेना को अप टू डेट अप टू मार्क और अप टू स्टैंडर्ड रखना होगा। ऑपरेशन सिंदूर में हमने साबित किया है कि हमारा शौर्य क्या है हमारी शक्ति क्या है लेकिन हमें सरप्राइज करने वाली शक्तियों को जुटाना होगा। क्योंकि अब युद्ध वही जीतेगा जिसके पास कुछ सरप्राइज करने वाली शक्तियां हो। जो देश तकनीक को अडॉप्ट करेगा वही शक्तिशाली बनेगा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इसमें बड़ी सफलता इसलिए मिल रही है, क्योंकि अब प्राइवेट सेक्टर भी हमारे साथ है। मैं उत्तर प्रदेश का उदाहरण दे सकता हूं यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है, ब्रह्मोस की असेंबली हो रही है। यह सब उसी का हिस्सा है।
Óग्लोबल शक्ति के रूप में हम आगे बढ़ेंगेÓ
आज गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है और उसका इस्तेमाल सेना भी कर सकेगी। मैं यही संदेश देना चाहूंगा कि रिसर्च करिए भविष्य का युद्ध कैसे होगा यह हम नहीं लाई बताएगी टेक्नोलॉजी बताएगी। आज का यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा और ग्लोबल शक्ति के रूप में हम आगे बढ़ेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

