लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती थे, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार
प्रयागराज 4 मई (आरएनएस)। प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री व प्रयागराज की पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। एसजीपीजीआइ लखनऊ में सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों बीमार चल रहे थे। पीजीआई लखनऊ में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि मंगलवार को सुबह प्रयागराज में होगी।
पीसी जोशी का पार्थिव शरीर प्रयागराज लाया गया। शहर के सिविल लाइंस में मिंटो रोड स्थित उनके निवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंत्येष्टि मंगलवार को की जाएगी। पीसी जोशी टीएसएल नैनी में जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीपी जोशी के निधन पर शोक जताया है।
रीता बहुगुणा जोशी ने भी फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा-“बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि मेरे पति पी.सी. जोशी का आज दिनांक चार मई को प्रात: सात बजे एसजीपीजीआई, लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया है। आज शाम चार बजे हम प्रयागराज पहुचेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

