प्रदेश अध्यक्ष ने अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया
प्रयागराज 4 मई (आरएनएस)। पूर्व विधायक सुनील चित्तौड़ प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने कहा कि आसपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दो पर भी चिंता व्यक्त की। चित्तौड़ ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओ का अभाव है, जिससे लोगो को रोजमर्रा की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं आयोजक डा. निसार अहमद ने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब है। रिश्वतखोरी चरम पर है।
नेवादा ब्लाक के मखऊपुर तिराहे पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ जो वर्तमान सरकार पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार बढ़ती महंगाई को रोक लगाने में विफल रही है उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि आज देश में बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है, जिससे आम जनता का जीवन बेहद कठिन हो गया है। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है और महंगाई पर भी कोई ठोस नियंत्रण नही कर पा रही है।
उन्होने कहा कि आने वाले समय में आजाद समाज पार्टी गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक करेगी और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान तनवीरूल हसन, अनिल गौतम, वीरेंद्र कुमार, विनय सागर, सुनील सागर, राशिद खान आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

