प्रयागराज 4 मई (आरएनएस)। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे।
प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर श्री अभय प्रताप सिंह प्रथम नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व श्रीमती प्रदीप्ति सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया जाएगा। उन्होंने अपील किया है कि 09 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित हो कर उसका निस्तारण कराए। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

