श्रीलंका को 16 रन से हराया
प्रयागराज होराना। रेडिएंट कप अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट सीरीज के अंतिम टी-20 में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मेजबान श्रीलंका को 16 रन से हरा दिया। हालांकि शुरुआती दो मैच हारने के कारण भारत तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2-1 से हार गया।
आरोन कंट्री क्लब, होराना में श्रीलंका के कप्तान सनी उदुगामा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी दी। भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बना सकी। सचिन शिवा और आकिब मलिक ने 27-27 रन बनाए। चिराग गांधी ने 16, राजकुमार ने 13 और धर्मेंद्र ने 12 रन जोड़े। श्रीलंका के प्रदीप संजया और सुपुन कुमारा ने 3-3 विकेट लिए। इसरो फर्नांडो को 2 और धनुष्का कुंजा को 1 विकेट मिला। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 19.3 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। चिंतना कुमारा ने 43, कप्तान सनी उदुगामा ने 22 और उदारा इंद्रजीत ने 19 रन बनाए।
भारत के लिए चिराग गांधी ने 3 विकेट झटके। सैयद शाह अजीज और राजेश जद्दू को 2-2, साजिद और आकिब मलिक को 1-1 विकेट मिला। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चिराग गांधी मैन ऑफ द मैच चुने गए। श्रृंखला में श्रीलंका के उदारा इंद्रजीत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रहे। भारत के चिराग गांधी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और राहुल शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

