सुलतानपुर 4 मई (आरएनएस)। जनपद के कोइरीपुर क्षेत्र में स्थित सिंघौली जालपा मंदिर के सामने लगभग 50 मीटर की दूरी पर पीली नदी में सोमवार सुबह लगभग 6.00 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली चांदा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान कंचन नगर कोइरीपुर निवासी नन्हे लाल बरनवाल (50) पुत्र साधूराम बरनवाल के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की शादी नहीं हुई थी। तथा मृतक पिछले तीन-चार दिनों से बाजार में दिखाई नहीं दे रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि नन्हे लाल बरनवाल कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करता था और घर पर अकेले रहता था। उसे दौरा (मिर्गी) की बीमारी भी थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उसका छोटा भाई मनोज बरनवाल है। परिजन मुंबई में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

