बंगाल में मिली जीत अद्भुत व अविश्वसनीय-मीना चौबे
तीन प्रदेशों में मिली बंपर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव
सुलतानपुर 4 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत ने देश की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है। बंगाल में पहली बार ऐतिहासिक विजय दर्ज कर भाजपा ने विपक्ष के किले को ध्वस्त कर दिया। जिले में इस ऐतिहासिक जीत पर पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जबरदस्त जश्न देखने को मिला। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिष्ठान बांटा और जोरदार उत्सव मनाया। पूर्व मंत्री व विधायक सुरेश पासी ने कहा, बंगाल की यह जीत अभूतपूर्व है,भाजपा ने नया इतिहास रच दिया है। बंगाल फतह कर भाजपा ने सियासी इतिहास बदल दिया है। प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा यह जीत महिला सुरक्षा, विकास और विश्वास की जीत है, जिसे कोई नकार नहीं सकता। बंगाल में मिली जीत अद्भुत व अविश्वसनीय है।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भगवा लहराया है। बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और अराजकता को जड़ से उखाड़ फेंका है। उन्होंने आगे कहा कि “2027 के यूपी चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करेगी। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. एमपी सिंह, रामचंद्र मिश्रा, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, डॉ.सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, सुमन सिंह, संदीप सिंह, विजय रघुवंशी, डॉ. डीएस मिश्रा, अयोध्या प्रसाद वर्मा, शशिकांत पांडेय, बबिता तिवारी, बबिता जायसवाल, संजय सोमवंशी, चंदन नारायण सिंह, अखिलेश जायसवाल, आलोक आर्य, आशीष सिंह रानू, रामेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया, राजेश सिंह, मनोज मौर्य, राजेश दूबे, रेखा निषाद, मनीषा पांडेय, सुमन राव कोरी, कमला सिंह, सुनीता अग्रवाल, ऊषा शुक्ला, संजय उपाध्याय, राजीव सिंह, राहुल भान मिश्रा, अतुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहकर जश्न मनाया। वही तीन प्रदेशों में मिली जीत पर नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में पोस्ट आफिस चौराहे पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर ज़श्न मनाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

